फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने जा रहे पांच किसान नेताओं को हिरासत में लिया

विज्ञापन
एसपी प्रशांत वर्मा से वार्ता करते किसान यूनियन(लोकशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। प्रशासन की सख्ती के चलते किसान नेता कहीं भी ट्रेन नहीं रोक पाए। गुरसहायगंज के इस्माइलपुर में एकजुट किसान नेताओं को पुलिस ने इनके कार्यालय के सामने रोक लिया। मलिकपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन रोकने जा रहे पांच नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान सबसेे ज्यादा फोर्स गुरसहायगंज और कन्नौज रेलवे स्टेशन पर तैनात रहा। वहीं भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले का दौरा कर आंदोलन की हकीकत परखी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से जिले में रेल रोको आंदोलन की तैयारी की थी। इससे सुबह होते ही कन्नौज और गुरसहायगंज स्टेशन के अलावा अन्य जगह स्थानीय पुलिस और आरपीएफ को तैनात कर दिया गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा और आरपीएफ थाना प्रभारी प्रमोद लाकड़ा गश्त करने लगे। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला और कोतवाल विकास राय ने ट्रेनों को निर्धारित समय पर पास कराया। गुरसहायगंज में छिबरामऊ एसडीएम देवेश कुमार गुप्त और सीओ शिव प्रताप सिंह ने ट्रेनों को रवाना कराया। वहीं भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष राज यादव किसानों को ट्रैक्टर से लेकर मलिकपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन रोकने जा रहे थे। सराय प्रयाग चौकी प्रभारी मुकेश राणा ने पुलिस बल के साथ इनके गांव सदरपुर जाकर रोक लिया। जिला अध्यक्ष राज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला सचिव अवधेश सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री छिबरामऊ राजीव कुमार और ब्लॉक उपाध्यक्ष रामविलास को हिरासत में लेकर सराय प्रयाग चौकी में बैठा लिया। शाम को छोड़ा दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने आंदोलन की हकीकत देखने के लिए जिले का दौरा कर किसानों और किसान नेताओं से वार्ता की। इसके बाद एसपी प्रशांत वर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन

नहीं सुन रही सरकार, गेहूं की पकी फसल में लगाएंगे आग
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने गुरसहायगंज और समधन के किसानों और किसान नेताओं से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सुन नहीं रही है। जल्द कृषि कानून वापस नहीं हुए तो किसान गेहूं की पकी फसल में आग लगा दें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान संघर्षशील होते हैं। सालभर का राशन बचाकर अपना और परिवार का पेट पाल सकते हैं। जल्द कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान खेतों में खड़ी फसल में आग लगा देंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी प्रशांत वर्मा से मुलाकात करते हुए बताया कि छिबरामऊ कोतवाल उनके नाम पर किसानों से वसूली कर रहे हैं। आदेश के बाद भी रुपये लेकर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इससे छिबरामऊ कोतवाल को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाल लाइन हाजिर नहीं हुए तो वह इस संबंध में लखनऊ में साक्ष्यों के साथ प्रेसवार्ता करेंगे।
छावनी बना रहा रेलवे स्टेशन, दमकल टीमों के साथ मुस्तैद रही पीएसी
गुरसहायगंज। रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्त, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, कोतवाल राजा दिनेश सिंह पुलिस, पीएसी और फायर बिग्रेड के जवानों के साथ इस्माइलपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पहुंच गए। आंदोलन की रणनीति बना रहे किसान नेताओं को पुलिस ने उनके कार्यालय पर रोक लिया। जिला अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर आरके कटियार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान, मारूफ खान, मोहम्मद हबीब, जिला उपाध्यक्ष इरशाद और जिला सचिव साजिद हुसैन गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन आने की तैयारी कर रहे थे। भारी पुलिस और पीएसी बल देखकर किसान नेताओं ने जोर जबरदस्ती नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें