कन्नौज। बीएसए संदीप कुमार का वरिष्ठ प्रवक्ता शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद हापुड़ पद पर स्थानांतरण हुआ था। राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्राचार्य पूनम को बीएसए बनाकर भेजा गया था। 31 मई की शाम यह आदेश निरस्त कर दिया गया है। संदीप कुमार ही बीएसए रहेंगे।
वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी राम किशोर वर्मा का चित्रकूट में जिला कृषि अधिकारी के पद पर तबादला हुआ है। उनकी जगह पीलीभीत में तैनात उप संभागीय प्रसार अधिकारी कौशल किशोर को भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर भेजा गया है। सहायक अभियंता अभिषेक कुमार का एटा स्थानांतरण हुआ है। उनकी जगह कानपुर से सारंग गुप्ता आए हैं। वर्षा गर्ग को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का अधिशासी अभियंता बनाया गया है।
जलालाबाद बीडीओ रतीराम का हरदोई स्थानांतरण किया गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात मुख्य सेविका सुमनलता कानपुर से कन्नौज आई हैं। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबू लाल निजी अनुरोध पर फतेहपुर भेजे गए हैं।