फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी एवं कन्नौज जिले के प्रवासी अनूप अवस्थी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका प्रशिक्षित और सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने रविवार को तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में चल रहे बूथ स्तरीय प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ अभियान की प्रगति पर चर्चा की। कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से बूथ समितियों के सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ सदस्य को प्रशिक्षण से जोड़ने और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने का आह्वान किया। बैठक में 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले बूथ सम्मेलनों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि बूथ सम्मेलन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देंगे और 2027 की तैयारियों को धार प्रदान करेंगे। बैठक में रामसेवक कठेरिया, शैलेंद्र द्विवेदी, श्यामू राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय, अरुणा कुमारी शाक्य, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, लोकेंद्र चौहान, शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें