कन्नौज। कानपुर से चलकर आनंदविहार नई दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे निकलने के बाद लोड लेना बंद कर दिया। ट्रेन के चालक ने प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। ट्रेन को चालक ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बैक लाकर खड़ा किया। घंटों की मशक्कत के बाद इंजन को ठीक किया जा सका। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन आनंदविहार के लिए रवाना हुई।
कानपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस सुबह करीब पौने दस बजे स्टेशन से छूटने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब एक किलोमीटर आगे जाकर ट्रेन लोड लेना ही बंद कर दिया। चालक ने पहले प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी गई। चालक किसी तरह ट्रेन को दोबारा बैक कर कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लाया और काफी देर प्रयास के बाद इंजन को दुरुस्त किया जा सका। यात्री मनोज व विनोद ने बताया कि उनको कुछ इमरजेंसी है, ट्रेन लेट होने से उनका काफी समय बर्बाद हो गया। अब समय पर पहुंचना मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा ट्रेन में बैठी अन्य सवारियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी और ट्रेन ठीक होने का इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर राजीव कुमार ने बताया कि ट्रेन कन्नौज स्टेशन से छूटने के बाद करीब एक किलोमीटर आगे जाकर लोड लेना बंद कर दिया गया। जानकारी पर चालक से संपर्क कर ट्रेन को वापस लाया गया और चालक सहित अन्य टेक्निकल टीम ने लगकर इंजन को ठीक किया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही है। ठीक होने के बाद ट्रेन आनंदविहार के लिए रवाना हुई।