फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, मामा के घर हरेईपुर से लौटते समय खैरनगर के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का शिकार हुए लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आंटी गांव निवासी मोहित दुबे (22) पुत्र राजेश दुबे गांव में रहने वाले दोस्त गोपाल के साथ ठठिया थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव में रहने वाले मामा के घर बाइक से आए थे। मंगलवार को वह घर लौट रहे थे। इस दौरान खैरनगर के पास धान का पयार लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे मोहित की मौत हो गई। दोस्त गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें