फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्री जख्मी

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरैया जसोदा मार्ग पर स्थित पट्टी तिर्वा के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर धुना और जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन


कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा गांव कुरदई निवासी जगदीश (45) अपनी 21 वर्षीय पुत्री नीरज के साथ बड़ी पुत्री की ससुराल कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटारा आए थे। गुरुवार सुबह 10 बजे वह अपने दामाद धर्म सिंह की बाइक से जसोदा मरैया मार्ग जा रहे थे। पट्टी तिर्वा गांव के निकट धर्म सिंह ने बाइक खड़ी कर दी। जगदीश और नीरज सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी बीच बालू लादकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे नीरज घायल हो गई, जबकि जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना देख आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ कर धुना। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सदर कोतवाली की चौकी जलालपुर पनवारा प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दामाद धर्म सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें