फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टोल कर्मियों पर कमरे में बंद कर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फतेहगढ़ के एक युवक ने कानपुर जाते समय पड़ने वाले जेवां टोल पर टोल मैनेजर सहित कर्मियाें पर गालीगलौज की मारपीट करने का आरोप लगाकर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया कि टोल देने में विलंब होने के कारण टोल कर्मियों का पारा चढ़ गया। बहस के बाद आरोपियों ने युवकों को एक कमरे में बंद कर पीटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहम्मदाबाद खटा निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर में भतीजे के साथ कार से कानपुर जा रहा था। फास्ट टैग रिचार्ज न हाेने के कारण जेवां टोल पर कर्मियाें ने डबल चार्ज देने के लिए कहा। पीड़ित ने टोल के पीछे गाड़ी खड़ीकर यूपीआई के माध्यम से टोल दिया। तब तक टोल कर्मियाें का पारा आसमान छू चुका था। बताया कि टोल मैनेजर एवं कर्मियों ने पीड़ित और भतीजे को एक कमरे में ले गए। वहां पर आरोपियाें ने गालीगलौज करते हुए दोनों युवकों को पीटा।
इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला भी किया। बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने आरोपियाें पर कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यदि टोल कर्मी दोषी होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें