फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फास्टैग अपडेट कराने के लिए केवाईसी 29 तक कराएं

Sun, 11 Feb 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लगातार जागरूकता के बाद भी लोग फास्टैग का शत-प्रतिशत प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तालग्राम टोल से अभी भी 20 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग लगाए नकद टोल टैक्स देकर निकल रहे हैं। अब एक बार फिर फास्टैग अपडेट कराने के लिए केवाईसी कराने की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



टोल पर वाहनों का जाम न लगे, इसके लिए फास्टैग का इस्तेमाल करना आवश्यक किया गया है। वाहन चालक इसके लिए जागरूक भी हुए हैं। केंद्र सरकार ने फास्टैग की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश जारी किया है। इसे अपडेट कराने के लिए केवाईसी कराना जरूरी है। एनएचएआई की ओर से एक वाहन पर एक फास्टैग ही काम करेगा। केवाईसी अपडेट नहीं होने पर फास्टैग काली सूची में डाल दिया जाएगा। केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि एक फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 फरवरी कर दिया गया है।


अपडेट न कराने पर होगी सख्ती
टोल मैनेजर प्रवीण सिंह ने बताया कि टोल से 20 फीसदी वाहन बिना फास्टैग के गुजरते हैं। इसमें बाइक भी शामिल हैं। इन पर फास्टैग का प्रावधान नहीं है। अन्य वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। 29 फरवरी तक फास्टैग की केवाईसी जरूर अपडेट करा लें। फास्टैग केवाईसी अपडेट न होने वाले वाहनों को काली सूची में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें