तिर्वा। बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक में एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें भाई-बहन दोनों जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव निवासी आकाश( 22 ) बहन दीपिका को शुक्रवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहेरिन गांव स्थित ससुराल बाइक से छोड़ने जा रहा था। जैसे ही बेला-तिर्वा मार्ग से क्षेत्र के लिलुइया गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद
राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद
राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद