तिर्वा कन्नौज फोर लेन का नजारा। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। नेशनल हाईवे-234 ने तिर्वा-कन्नौज फोरलेन का निर्माण पूरा होते ही पीडब्ल्यूडी से करीब आठ माह पहले हस्तानांतरण करवा लिया था। अब यह कार्रवाई तिर्वा-बेला मार्ग को लेकर चल रही है। इसका निर्माण पूरा होते इसको भी एनएच-234 को दे दिया जाएगा।
सरकार कन्नौज से बेला तक बेहतर सफर मुहैया करवाने के लिए तेजी से कार्य में जुटी है। इसमें कन्नौज से तिर्वा फोरलेन को एनएच-234 ने भूमि को अधिग्रहण कर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। वर्तमान में तिर्वा से बेला मार्ग पर काम चल रहा है। इस फोरलेन को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। कन्नौज से बेला तक फोरलेन का दर्जा प्राप्त होने के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने हाईवे की भूमि को चिह्नित कराना शुरू कर दिया।
हाईवे की भूमि पर बनी सरकारी इमारतें
नेशनल हाईवे का दर्जा मिलने के बाद अपनी भूमि को चिह्नित कराने में जुटा है। एनएच 234 ने अपनी भूमि सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है। कस्बे में बने बिजली घर, नगर पंचायत, सीएचसी समेत फोरलेन के किनारे बने मंदिर व मस्जिद में अपना चिह्नांकन कर उस पर लाल रंग से नंबर डाल दिए हैं।