छिबरामऊ(कन्नौज)। अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज बार एसोसिएशन ने 8 व 9 अक्तूबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि पुलिस ने फर्जी मुकदमों को वापस न लिया तो 12 अक्तूबर को बैठक कर आगे की रणनीति तय होगी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू ने बताया कि तालग्राम पुलिस ने छिबरामऊ के अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। और उनके घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया। जिसके चलते अधिवक्ता 8 व 9 को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान महासचिव ललित प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, सुरेंद्र यादव, संदीप दीक्षित सहित कई अधिवक्तागण मौजूद रहे।