फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमुआपुर निवासी राखी कटियार ने जनपद कानपुर नगर कोतवाली बिल्हौर मोहल्ला त्रिवेणीगंज बड़ी बाजार निवासी पति विपिन कटियार, ससुर विश्वनाथ कटियार, सास रीता कटियार, ननद निधि कटियार, मुस्कान कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2024 को उसकी शादी विपिन कटियार के साथ हुई थी। विवाह में सात लाख रुपये नकद के अलावा उपहार दिए गए थे।
विवाह के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में कार व दो लाख की मांग कर ससुरालीजन मारपीट कर उसको भूखा रखकर प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर परिजनों ने ससुरालीजनोंं को समझाया पर नहीं माने। ससुरालीजनों ने 10 दिसंबर को मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें