फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर जहर खुरानी का शिकार हुए तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन युवक जहर खुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में बस चालक व परिचालक ने नीचे फेंक कर बस लेकर चले गए। गंभीर हालत में तीनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र उदयवीर सिंह व फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मोनू सिंह और सत्येंद्र सिंह सोमवार शाम को दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से घर आ रहे थे। रास्ते में जहर खुरानी गिरोह के शिकार हो गए। तीनों बस में बेहोश हो गए। जहर खुरानी गिरोह के लोग रुपये और सामान लूट ले गए। मंगलवार सुबह रोडवेज बस चालक ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। बस चालक व परिचालक सौरिख कट किलोमीटर 154 पर नीचे फेक कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह व यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बेहोश युवकों से जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बात नहीं सके। ऐसे में तीनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान होश में आने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। तीनों युवक कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें