फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ई-रिक्शा चार्ज कर रहा युवक करंट लगने से झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ई-रिक्शा को चार्ज कर रहा युवक करंट की चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सौ शैया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के बरी नगला गांव निवासी बादाम सिंह (35) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे बादाम सिंह ई-रिक्शा लेकर घर आया। वह रिक्शे की बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लगा रहा था। तभी अचानक ई-रिक्शे में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से बादाम सिंह गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए नगला दिलू स्थित सौ शैया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। मृतक की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई संतान नहीं है। हादसे के बाद पत्नी देवकी, माता सावित्री, भाई अतर सिंह व श्याम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें