फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर पथराव में तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
मारपीट के मामले में महिला के पति से जिला अस्पताल में जानकारी लेते एसआई पंकज यादव।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गई। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजापुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर श्याम सुंदर और योगेश के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। मौके पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और देखते देखते पथराव शुरू हो गया। इसमें श्याम सुंदर की पत्नी प्रियंका देवी और प्रीती घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से योगेश की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने प्रियंका की तहरीर पर अभिषेक, संतोष और विजनंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। वहीं सीमा की तहरीर पर रामदास, प्रियंका और प्रीती के खिलाफ दर्ज कराई हैं। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें