फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फुटकर सवारियां बैठाने पर तीन स्लीपर बसें सीज

Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एआरटीओ इज्या तिवारी, पीटीओ सुनीता ने सोमवार की रात को संयुक्त अभियान में दिल्ली जा रहीं तीन स्लीपर बसों को फुटकर में सवारियां में बैठाने पर सीज कर दिया। पांच बसों का चालान कर हजारों रुपये का समन शुल्क लगाया।
विज्ञापन

एआरटीओ, पीटीओ प्राइवेट वाहन से तिर्वा व इंदरगढ़ रोड पर चेकिंग करने पहुंची। वहां दिल्ली जाने वाली बसें फुटकर में सवारियां बैठा रहीं थीं। बस से प्रपत्रों की जांच की गई तो उसमें एक जगह का सवारियां बैठाने का परमिट मिला। तब तीन बसों को सीज कर दिया। वहीं, चार बसों को चेकिंग के दौरान पकड़ा उनका चालान कर हजारों रुपये का सम्मन शुल्क लगाया।
एटारटीओ ने बताया कि तीन स्लीपर बसों के पास एक स्थान से सवारियां बैठाने का परमिट था। इसके बावजूद जगह-जगह से फुटकर सवारियां बैठा रहे थे। इसके शिकायतें काफी समय से मिल रहीं थी। चेकिंग करने के लिए निकलते समय लोग मुखबिरी कर देते थे। ऐसे में प्राइवेट गाड़ी से औचक चेकिंग करने गए थे। इसमें तीन बसों को सीज कर पांच बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन


बुलेट से तेज आवाज वाले साइलेंसर हटवाए
एआरटीओ मंगलवार को पाल चौराहा के पास बुलेट मिस्त्री की दुकान पर पहुंची। वहां बुलेट में लगे तेज आवाज के लगे साइलेंसर हटवा दिए। साथ दुकानदार को तेज आवाज वाले साइलेंसर न लगाने की हिदायत दी। एआरटीओ ने बताया कि साइलेंसर लगाने वाले बाइक सवारों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें