फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट से मरे तीन मोर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। खेत में शुक्रवार सुबह तीन तीन राष्ट्रीय पक्षी मृत मिले। ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक पर मोरों को मारने का आरोप लगाया। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को जंगल में दफन करा दिए। रिपोर्ट में मोरों की मौत करंट से होने की पुष्टि हुई। वहीं, आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने लोगों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


सौरिख विकास खंड के ग्राम बेहटा रामपुर के मजरा निवारी निवासी किसान बेचेलाल के खेत में सुबह तीन मोर मरे पड़े थे। जानकारी होने पर गांव के सुदीप सिंह, वैभव सिंह, हिमांशु, रिशु, शैतान सिंह, वरुण सिंह, शिवम सिंह, अमन आदि खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मक्के के दानों में मिलाकर जहर खिलाकर मोरों को मारने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर तीनों मोर के शव कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम को बुला लिया।
वन विभाग के कर्मचारियों ने पशु चिकित्सालय में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. मेहर सिंह ने बताया पोस्टमार्टम में खाने की थैली में कोई दाना नहीं मिला है। करंट से मौत होने की संभावना है। बता दें कि गांव के लोग आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए किसान खेतों के आसपास लोहे के तारों की बैरिकेडिंग करवाकर रात के समय उसमें करंट दौड़ा देते हैं। करंट की चपेट में आने से आए दिन बेजुबान मौत का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें