छिबरामऊ। होली पर पवनी उठाने के लिए ननिहाल जा रहे युवक की बाइक आगे चल रहे साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में साइकिल सवार को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दलजीत निवासी आकाश (20) मित्र अमित (18) के साथ बाइक से होली पर पवनी उठाने के लिए ननिहाल जा रहे थे। तभी तिलोकापुर गांव निवासी अमर सिंह (60) हाथिन गांव स्थित मिनी बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से लौट रहे थे। छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर तिलोकापुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। यहां से गंभीर हालत में अमर सिंह को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।