फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 56 किलोग्राम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 56.590 किलोग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की गई है। यह तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से इन तस्करों को पकड़ा है। तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर गांजा बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सौरिख थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी मनजीत सिंह, कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी उमेश सिंह और सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर निवासी सतीश दुबे के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यह तस्कर बाइक पर गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पाल चौराहे के पास घेराबंदी कर उन्हें रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा और बाइक मिली। तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इस मामले का खुलासा किया।
पुलिस पूछताछ में मनजीत सिंह और उमेश सिंह ने बताया कि वे ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे। इसके बाद वे महंगे दाम पर सतीश दुबे को बेच देते थे। सतीश दुबे इसे आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। इस अवैध कमाई से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस इनके पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करेगी। इस कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के अलावा सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें