फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एटा जिले के आगरा रोड स्थित मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सूरज (19), शिवम (18) और रितिक (17) आपस में दोस्त हैं। तीनों युवक सोमवार को बाइक से लखनऊ स्थित आंबेडकर पार्क घूमने गए थे। लखनऊ से कानपुर पहुंचे और एक परिचित के यहां कुछ समय बिताया। देर रात तीनों युवक बाइक से एटा के लिए रवाना हुए। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगांवा मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान सूरज और शिवम की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया, जबकि रितिक का उपचार सीएचसी में किया गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें