फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जाल में फंसा मिला लापता बुजुर्ग का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। छह अक्तूबर की सुबह घर से लापता हुए बुजुर्ग का कंकाल बरामद हो गया। मछली का शिकार करने वाले जाल में कंकाल फंसने पर जानकारी हुई। परिजन ने वस्त्रों से पहचान की। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि परिजन ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ग्राम नौरंगपुर निवासी रामबिलास (75) मानसिक रूप से बीमार थे। वह बिना बताए घर से चले जाते थे। छह अक्तूबर की सुबह भी बिना बताए घर से चले गए थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। परिजन ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की पर सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे परिजनों की चिंता बढ़ती गई। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि तालाब में मछली पकड़ने वाले जाल में कंकाल फंसा है।
सूचना पर परिजन व चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे। तालाब के पास पहुंचने पर जाल में फंसे कंकाल को बाहर निकाला गया। परिजनों ने पहने हुए कपड़ों से पहचान की। कपड़े देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और घर से अक्सर बिना बताए चले जाते थे, इसलिए उन्हें किसी पर शक नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें