फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तालाब में नहाते समय तीन बच्चे डूबे, एक की मौत

Wed, 22 May 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को तालाब से बाहर निकाल लिया। एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन की है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला नेहरू नगर निवासी मुस्तकीम का पुत्र एहतशाम (08), आलम का पुत्र इमरान (10) और मंगल का पुत्र साकिब (08) बुधवार शाम को गांव के बाहर तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग तालाब के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब से इमरान और साकिब को सकुशल बाहर निकाल लिया। एहतशाम गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंच गए। इमरान और साकिब को निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार है। पूर्व सभासद नईम खां, सभासद अतीक हुसैन आदि ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें