फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा, कंट्रोल रूम से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर का चप्पा-चप्पा अब तीसरी आंख के पहरे में है। नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, सार्वजनिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थलों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से नियमित मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम सराहनीय है। पुलिस विभाग द्वारा जनपद में 8800 हाईटेक कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 4150 कैमरे नाइट विजन हैं। आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में कैमरे बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इन कैमरों से सुराग लेकर 40 घटनाओं का पर्दाफाश किया जा चुका है। यातायात विभाग द्वारा 64 हाईटेक कैमरे स्थापित किए गए हैं। चिह्नित 20 अति संवेदनशील व व्यस्त मार्गों गोलकुआं चौराहा, पाल चौराहा, तिर्वा क्रासिंग, जलालपुर पनवारा में नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस लाइन कंट्रोम रूम से इन कैमरों की नियमित निगरानी की जाती है। यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि स्थापित सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें