फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस चौकी से 800 मीटर दूरी पर चोरों ने जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। चोरी की लगातार घटनाओं पर पुलिस विराम नहीं लगा पा रही है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। रविवार रात पुलिस चौकी अमोलर से 800 मीटर दूर दलापुरवा गांव के एक घर में चोरों ने धावा बोलकर आठ लाख के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


तालग्राम क्षेत्र के दलापुरवा निवासी सूरजपाल ने बताया कि आंखों से कम दिखाई देता है। पत्नी सरस्वती दो सितंबर से राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं। पुत्र राजू, दीपू अस्पताल में देखरेख कर रहे हैं। शाम को खाना खाकर मैं मकान के बाहर और बहू शिखा व नाती ऋषभ घर के अंदर सो गए। देर रात दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हो गए। दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे पुत्र विपिन के कमरे का ताला तोड़कर बक्सा ताला तोड़ और उसमें रखे जेवर पार कर दिए। उन्होंने बताया कि चोर सोने की जंजीर, चार चूड़ियां झूमकी, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, गले का हार, टॉप्स, झाले, पायल अन्य सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इन जेवरों की कीमत आठ लाख रुपये है।
सुबह जब बहू शिखा ने कमरा और बक्से का ताला टूटा और सामान कपड़े बिखरे देखे, तब चोरी होने की जानकारी हुई है। चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत ने बताया कि विपिन के दिल्ली से आने पर पता चलेगा चोरी हुई या नहीं हुई। थाना प्रभारी शशिकांत का कहना है कि चोरी संदिग्ध लग रही है। अभीतहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें