फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छत से रास्ते घुसकर पार किए आठ लाख के जेवर-नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है और चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने ग्राम मदनापुर में छत के रास्ते घर में दाखिल होकर आठ लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। चोरी की बढ़ रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्राम मदनापुर निवासी अनिल यादव, पत्नी के साथ रविवार को दवा लेने कानपुर गए थे। घर पर उनकी मां विमला देवी और बेटी थीं। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व दो हजार रुपये पार कर दिए। चोरी हुए सामान में सोने का हार, सुई-धागा, दो जोड़ी पायल, तीन अंगूठियां, हाफ पेटी समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है।
देर रात अनिल घर लौटे तो कमरे का सामान बिखरा मिला, जिससे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रहे है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें