फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शौर्य दिवस पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विवादित ढांचे की बरसी यानि शौर्य दिवस पर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को शहर में पैदल भ्रमण किया। साथ ही कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। शहर को जोन व सेक्टरों में बांटकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने पैदल गश्त के दौरान कहा कि पीएसी व अन्य सुरक्षा बलों की कंपनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने फोर्स के साथ जामा मस्जिद इलाके, कोतवाली के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को जहां हिंदूवादी संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं मुस्लिम संगठन काला दिवस मनाते हैं। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कहा कि किसी भी तरह की नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाए। थानावार ड्यूटियां आवंटित की गई हैं।
धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी इस दिन संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह सक्रिय रहकर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें