तिर्वा मार्ग को मवइया तक जोड़ने वाली सड़क जर्जर है।
इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। फुटपाथ कई स्थानों पर
गायब हो चुका है। वाहनों के साइड देने में अक्सर हादसे होते हैं।
मवइया
के प्रधान अवधेश, सिंघना की प्रधान शांति देवी, नेपालपुर के प्रधान गुरु
प्रसाद, अमोलर की प्रधान प्यारवती, ताहपुर के प्रधान जय सिंह, भवानीसराय के
प्रधान विजय ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण कराने की मांग की जा चुकी है,
ताकि इस रोड से गुजरने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को आसानी हो सके।
तमाम
स्कूल, अस्पताल, कालेज और बैंक भी इसी रोड पर हैं। प्रधानों ने
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से सड़क बनवाने की मांग की है। रघुवीर सिंह, रामकिशोर,
अशोक कुमार, दीप सिंह, तेजराम, रामकुमार, कन्हैयालाल ने कहा कि
मवइया-तालग्राम मार्ग सात किमी लंबा है। इस पर गहरे गड्ढे हैं। कई जगहों पर
गिट्टी उखड़ी पड़ी है।
माधौनगर एवं महानगर के समीप तो अक्सर वाहन
दुर्घटनाग्रस्त होकर जाम में फंस जाते हैं। दोपहिया व चौपहिया वाहनों
के नीचे गिट्टी आने से लोग चुटहिल हो जाते हैं। नितेश का कहना है कि सड़क
के गड्ढे पटवाने के लिए डीएम को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि
लोगों को आवागमन में राहत मिले।
ग्रामीण शिवराज सिंह का कहना है कि मरम्मत
जल्द न कराई गई तो कुछ महीनों में ही सड़क के बचे हिस्से की गिट्टी भी उखड़
जाएगी। माधौनगर के प्रधान योगेंद्र सिंह का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की
लापरवाही का खामियाजा पब्लिक भुगत रही है। रोड की हालत जल्द सुधारी जाए।
लाल बहादुर का कहना है कि रोड निर्माण के लिए बड़े अफसरों से पुन: मांग की
जाएगी, फिर भी पीडब्ल्यूडी ने ध्यान न दिया तो धरना प्रदर्शन होगा।