फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग मॉल में घुसे युवकों ने कर्मचारी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
आरोपियों को कोतवाली ले जाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शापिंग मॉल में घुसे दो युवकों ने कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले जाने लगी। न जाने पर धुन दिया। बाद में कोतवाली ले जाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के हरदेवगंज मोहल्ले के शापिंग मॉल में शनिवार को दो युवक पहुंचे। यह आइसक्रीम निकालकर खाने लगे। देख लेने पर कर्मचारी हिमांशु ने विरोध किया। इस पर दोनों नाराज हो गए। यह विवाद करने लगे। हिमांशु का आरोप है कि दोनों युवकों ने लोहे की चीज मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान देख कई लोग आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भगतपुर्वा निवासी देशराज और सुरेश को पकड़ लिया।
पुलिस दोनों को ऑटो में कोतवाली के लिए बैठाने लगी। इनकेे न बैठने पर पुलिस ने भीड़ के सामने धुनाई कर दी। इसके बाद कोतवाली ले गई। कोतवाल विकास राय ने बताया कि दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें