फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुकान की गोलक से युवक ने निकाले बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख बिधूना रोड पर नकटपुर गांव के सामने स्थित किराने की दुकान पर दुकानदार के गद्दी से हटते ही गोलक से 20 हजार रुपये पार कर दिए। सीसीटीवी में वारदात कैद होने के कारण पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम नकटपुर निवासी मनोज अग्निहोत्री सौरिख बिधूना मार्ग के किनारे परचून की दुकान हैं। पास में ही निर्माण कार्य चल रहा था। कैंसर पीड़ित होने के कारण वह दवा लेने के लिए दोपहर में गए थे। दुकान पर तीजा शिवांग बैठा था। शाम चार बजे वह निर्माण कार्य को देखने के लिए चला गया। उसी दौरान किसी ने गोलक में रखे 20 हजार रुपये पार कर दिए। वापस लौटने पर गोलक से पैसे गायब देख उसके होश उड़ गए। शिवांग ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें एक युवक गोलक से पैसे निकाल कर भागता हुआ दिखाई दिया। शिवांग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें