फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 10 Jan 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौंसरापुुर में रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा पर भी जान लेवा हमला किया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


इससे गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने गांव में पीएसी बल को तैनात कर दिया। मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 गांव के जमालुद्दीन खां अपने भतीजे सगीर (27) के साथ अपनी आरा मशीन पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के इरशाद, सहीम, शमशाद, इकबाल और इशाक ने आरा मशीन पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने वहां सो रहे सगीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जमालुद्दीन ने बताया फायर की आवाज सुनकर जब वह उठा तो सहीम और शमशाद ने उस पर भी फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए। युवक की हत्या की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई।

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की। मामले की सूचना मिलते ही सीओ सदर करन सिंह, कोतवाली प्रभारी आदित्यप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया।

स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव क्यूआरटी के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह शांत किया। मृतक के चाचा जमालुद्दीन ने इरशाद, सहीम, शमशाद, इकबाल और इशाक के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें