फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसेरन को तहसील, ठठिया को मिलेगा ब्लाक का दर्जा

Sat, 10 Jan 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विकास कार्यों के लिए करोंड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। जगह-जगह सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन उनके निर्माण में गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है। एक सप्ताह के भीतर वह दोबारा आकर सड़कों और पुलों की गुणवत्ता जांचेंगे।
विज्ञापन


गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह चेतावनी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दी। इस दौरान उन्होेंने लोगों की मांग पर हसेरन को तहसील का दर्जा व ठठिया को नया ब्लाक बनवाने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को वह हसेरन विकास खंड क्षेत्र के सादिकपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. छोटेलाल पाल की 14वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धाजलि देने आए थे। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दोपहर 1:30 के करीब हेलीकाप्टर से सभास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने सेनानी छोटेलाल पाल की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में जनसभा को संबोधित किया। राज्यमंत्री के प्रतिनिधि इंजीनियर अनिल पाल की मांग पर उन्होंने हसेरन को तहसील का दर्जा, ठठिया को नया ब्लाक बनाने का भरोसा दिलाया। कहा कि राजस्व परिषद की ओर से एक सप्ताह के भीतर ही जिला प्रशासन से इसका प्रस्ताव मांगा जाएगा।

घर वापसी के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सकतपुर गांव की दोनों हाथ व पैर से लाचार दो फुट लंबी विकलांग महिला शीतला देवी पत्नी राजकुमार ने
चिल्लाकर कहा कि उसे न तो पेंशन मिल रही है, और न ही आवास, इस पर कैबिनेट मंत्री ने उसे मंच पर बुलाया।

सीडीओ उदयराज यादव, एसडीएम तिर्वा महेश चंद्र शर्मा व बीडीओ हसेरन को बुलाकर तत्काल आवास व पेंशन की सुविधा देने को कहा। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने जंगे आजादी की लड़ाई में सेनानियों द्वारा किए गए योगदान पर चर्चा की।

कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी गोवर्धनलाल कनौजिया, रामसनेही पांडेय को माला व शाल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम को सदर विधायक अनिल दोहरे, छिबरामऊ विधायक अरविंद सिंह यादव, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, लखना विधायक अरविंद कठेरिया, सुलतानपुर से आई महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानिकी पाल, प्रदेश सचिव पंपी जैन, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकनिर्माण मंत्री को शरद यादव ने चांदी की साइकिल, अंशुल गुप्ता ने तलवार, इंजीनियर अनिल पाल ने चांदी का मुकुट, गुड्डी शाक्य ने शाल भेंट कर सम्मानित किया।

सेनानी के योगदान को सराहा
तिर्वा। स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल पाल की पुण्य तिथि पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से आए कई जनप्रतिनिधियों व सपा के पदाधिकारियों ने भी जंगे आजादी के दौरान छोटेलाल पाल द्वारा किए गए योगदान को लेकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो।

कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, महिला आयोग की सदस्य कंचन कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरद यादव, इंद्रेश यादव, जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह वैस, अन्नपूर्णा राजपूत, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव श्रीकृष्ण यादव, स्वतंत्रता सेनानी गोवर्धन कनौजिया, सपा नेत्री गुड्डी शाक्य, अंशुल गुप्ता, सभासद सनी यादव, शंभूदयाल मौर्या ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें