फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में शनिवार को कमरे में युवक का शव साड़ी से बने फंदे में लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिजन घर के बाहर बैठे अलाव ताप रहे थे। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी अजय राजपूत (30) मांगलिक कार्यक्रमों में हलवाई के साथ सहयोगी का काम करता था। शनिवार देर शाम उसका शव कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। घर आई मां ने बेटे को फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने बताया कि अजय कैटरिंग का काम करता था। बताया कि अजय ने किसी बात से आहत होकर यह कदम उठा लिया। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें