फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मजदूर ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर बनियान फाड़कर फंदा बनाया और फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी हरिओम (29) मजदूरी करते थे। छोटे भाई घनश्याम ने बताया कि पिता की मौत के बाद उनके पट्टे की दो बीघा जमीन चार भाइयों में बंट गई थी। हर भाई के हिस्से में 10-10 बिस्वा जमीन मिली थी। भाई ने आर्थिक तंगी के चलते एक युवक को अपने हिस्से की जमीन का एग्रीमेंट कर दिया था। उनके चाचा मनीराम के कोई संतान नहीं थी। उनकी जमीन पर 50 हजार का किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज बकाया होने से वह भी जमीन उसके नाम नहीं आ रही थी। इससे हरिओम परेशान रहता था।
सोमवार शाम खाना खाकर हरिओम गांव के एक किसान के खेत पर मजदूरी करने की बात कह कर घर से निकला था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना संदिग्ध है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


छह साल पहले लापता हो चुका बड़ा भाई

घनश्याम ने बताया कि हरिओम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। उसके बड़े भाई गोविंद ट्रक चलाने छह साल पहले घर से गए थे और आज तक वापस नहीं आए, छोटा भाई सुदामा है। वहीं, मां फूलमती का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिओम ने एक दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें