अटेवा पेंशन के लिए लखनऊ में बुधवार को लाठीचार्ज में हुई शिक्षक की मौत के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के स्कूल व कालेजों में शिक्षण कार्य ठप रहा।
गुरुवार को अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज व ब्रजभूषण भारती हजेला इंटर कालेज के शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि लखनऊ में लाठीचार्ज से कुशीनगर के शिक्षक रामाशीष की मौत हो गई। शिक्षकों ने बैठक कर प्रस्ताव पास करते हुए शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर कालेज के प्रधानाचार्य के नाम पत्र सौंपा। वहीं, शिक्षकों ने राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया।
इस मौके पर राकेश कुमार, सुधांशु वर्मा, अखिलेश यादव, हंसराज, विनोद प्रकाश, शिवाकांत, सुनील कुमार राजपूत, रामेंद्र सिंह आदि रहे।