फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पति के स्टेट बैंक पहुंचने की भनक लगते ही महिला मायके वालों के साथ बैंक पहुंच गई। इसके बाद पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी पंकज कठेरिया (32) झांसी मेडिकल कालेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पंकज की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के किस्तियापुर (ताहपुर) निवासी रीना के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। पंकज के तीन साल का एक पुत्र है। पत्नी का आरोप है कि पंकज ने झांसी में शिखा नाम की एक युवती से दूसरी शादी कर ली। मंगलवार को पंकज नगर की स्टेट बैंक से खाते पर लेनदेन पर लगी रोक हटवाने के लिए आया था। इसकी सूचना जब रीना को हुई तो वह मायके वालों के साथ बैंक पहुंच गई और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोपहर बाद तक दोनों के बीच सुलह समझौते की बात जारी रही, लेकिन बात नहीं बनी। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें