तिर्वा। धनतेरस व आगामी दीपावली पर पुलिस व्यवस्था को लेकर डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सराफा व्यापारियों से बातचीत करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था परखी।
डीआईजी ने मंगलवार देर शाम को कस्बा की मुख्य सराफा बाजार का निरीक्षण किया। इसी दौरान पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता की अगुवाई में 50 से अधिक व्यापारियों ने डीआईजी का स्वागत किया और आगामी दीपावली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सराहना की। इसके बाद डीआईजी ने सराफा बाजार में पैदल गश्त कर व्यापारियों से बातचीत की और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी अजय कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।