फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा का जलस्तर मंगलवार को 125.750 मीटर था, जो बुधवार को 50 सेंटीमीटर कम होकर 125.700 मीटर पर है। इससे गंगा खतरे के निशान से 270 सेंटीमीटर नीचे है। लगातार हो रही बारिश के थमने से कटरी क्षेत्र में कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, कटरी गंगपुर, गंगूपुर्वा, दाईपुर, चौराचांदपुर, मेहंदीपुर, महमूदपुर बीजा, गुमटिया, सलेमपुर ताराबांगर, चौधरियापुर बांगर आदि गांवाें में गलियां व खेत अभी भी जलमग्न हैं। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने सड़कों पर झोपड़ी डालकर डेरा जमा लिया है। ऐसे में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि बचाव एवं राहत के लिए लगाई गई टीमें तैनात हैं। स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। जरूरी खाद्य सामग्री व दवा बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें