फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इंतजार खत्म, जल्द बनेगी कार्डियोलाॅजी में कैथलैब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। नौ साल से कार्डियोलॉजी में कैथलैब निर्माण का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। जल्द ही कैथलैब निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही कॉलेज प्रशासन कार्डियोलॉजी को हैंडओवर करेगा और पद सृजित होते ही संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल में वर्ष 2016 में 127 करोड़ से कार्डियोलॉजी का निर्माण शुरू हुआ था, जिसमें कैथलैब का निर्माण भी शामिल था। कार्यदायी संस्था ने कार्डियोलॉजी का निर्माण दो साल में पूरा कर दिया, लेकिन कैथलैब नहीं बनाई। इस कारण से कॉलेज प्रशासन ने कार्डियोलॉजी को हैंडओवर नहीं किया था। कैथलैब न होने के कारण कार्डियोलॉजी का संचालन भी नहीं हो पा रहा था।
प्राचार्य डॉ. सीपी पाल कार्डियोलॉजी में कैथलैब के निर्माण को लेकर दो साल से प्रयासरत हैं। आखिरकार प्राचार्य के प्रयास सफल हुए और शासन ने कैथलैब के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए हैं। जल्द ही कार्डियोलॉजी में कैथलैब का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कैथलैब निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कैथलैब निर्माण होने के बाद कार्डियोलॉजी को मेडिकल कॉलेज हैंडओवर करेगा। इसके बाद शासन को कार्डियोलॉजी के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियाें की नियुक्ति के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें