फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्र की हत्या में शामिल एक और आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दावत-ए-वलीमा में लेग पीस को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया था। इस मामले में तीन हत्यारोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने रविवार को एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



ग्राम अहेर निवासी अजमत (16) की शुक्रवार रात दावत-ए-वलीमा में हुए लेग पीस के विवाद में हत्या कर दी गई थी। पिता गनी अहमद ने गांव निवासी नसीम, अर्जुन, वसीम, करीम और हीरो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों नसीम और अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और तीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई थीं। पुलिस ने गांव के बाहर से हत्यारोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि करीम और हीरो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें