फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Fri, 30 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिड़ारीखेड़ा गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। मामले में एक ओर से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव पिड़ारीखेड़ा निवासी हेमराज पुत्र लालाराम ने अपने गांव के पप्पू, राजीव, मनोज पुत्रगण बेंचेलाल के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट में कहा कि जितेंद्र पुत्र बेंचेलाल के हाथ दो बीघा खेत 40 हजार रुपये में गिरवी रखा था। रुपये वापस देने पर खेत छोड़ देने की शर्त थी।

एक महीने पहले उसने पूरा रुपये वापस कर दिए, पर ये लोग बेईमानी पर उतारू हो गए और एक लाख रुपये मांगने लगे। इस पर चार अक्तूबर को थाने में पंचायत कराई गई। पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। गुरुवार को उक्त लोग खेतों में परेवट करने गए। इस पर उक्त लोगों ने परेवट करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बचाने पहुंचे उसके भाई नंदराम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने ईंट पत्थर भी चलाए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद नंदराम और हेमराज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र पुत्र बेंचेलाल ने नंदराम व हेमराज के खिलाफ तहरीर दी है।

आरोप है कि उक्त लोग उसके खेत रखने के रुपये नहीं दे रहे हैं। जबरन खेत छुड़ाना चाहते हैं। गुरुवार को वह पानी लगाने गए तो उक्त लोगों ने उनके भाई पप्पू व मनोज को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें