ठठिया सुर्सी मार्ग पर गड्ढे से खुमानपुरवा रोड के
पास गुरुवार को एक ट्रक खराब हो गए। इससे मार्ग पर करीब तीन किमी लंबा जाम
लग गया। पुलिस सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
हाईवे निर्माण कार्य से रोजाना सैकड़ों ट्रक व डंपर इस रोड से निकलते हैं,
जिससे सड़क जर्जर हो गई है।
खस्ताहाल रोड पर फिर जाम की समस्या ने हजारों
राहगीरों को परेशान किया। इससे रामपुर, होलेपुर, कृपालपुरवा, चौहाननपुरवा,
इनायतपुर, चंदौली, भिखनीपुरवा, कन्हईपुरवा, बीलमपुर, छतरपुर, संभरपुरवा,
भवानीपुर, प्रतापपुर, भुन्ना, जनेरी आदि गांवों के छात्रों, नौकरीपेशा व
किसानों को दूसरे रास्तों से दो से लेकर पांच किमी तक का अतिरिक्त चक्कर
लगाकर जाना पड़ा।
निर्मल तिवारी, भखरौली के प्रधान गजेेंद्र कुशवाहा,
रामआसरे, जगभान सिंह यादव, सलिल तिवारी, अंकित कटियार, अमित कुमार आदि ने
रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।