फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

Sat, 14 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
गांव से शहर में अपने घर आ रहे बाइक सवार युवक को जीटी रोड पर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर एक घंटे बाद जाम खुलवा पाया।
विज्ञापन


शनिवार शाम जीटी रोड पर ग्राम सरायसुंदर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। ट्रक बाइक सवार को रौंदता हुआ कानपुर की ओर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक की शिनाख्त जनपद फर्रूखाबाद के थाना जहानगंज अंतर्गत ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी अंशुल (26) पुत्र डॉ.अश्वनी उर्फ अनिल अग्निहोत्री के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि उनका छिबरामऊ में फर्रूखाबाद चौराहा पर मकान है। अंशुल गांव से मकान पर जा रहा था, उसी समय यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह व सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाया।
विज्ञापन


मृतक अंशुल नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही उसके बाबा बालकराम अग्निहोत्री की मृत्यु हो गई थी। इसी वजह से वह घर आया था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी और पत्नी संध्या के अलावा दो बच्चे भी हैं। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें