फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों को सड़क पर छोड़ गया चाचा

Sat, 14 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के नादेमऊ चौराहा पर दो अनजान बच्चों को लोगों ने देखा तो पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चाचा छोड़ गया है। पुलिस ने बच्चों को नानी के सुपुर्द कर दिया। नादेमऊ चौराहा पर शनिवार को दो बच्चे ठंड में ठिठुर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक नरेंद्र गिरि बच्चों को थाने ले आए। वहां बच्चों ने अपने नाम प्रिंस (8), शिवा (5) बताए। बच्चों के मुताबिक उनके पिता मुकेश गुप्ता व माता की लगभग दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह मैनपुरी जनपद के करहल में रहते हैं। उसके चाचा संजीव कुमार कार से देर रात उतार कर चले गए।
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चों की ननिहाल सकरावा रोड पर है। पुलिस ने उनके मामा को बुलाया तो बच्चों ने उन्हें नहीं पहचाना। इसके बाद कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी उनकी नानी सूरजमुखी आई और बच्चों को घर ले गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि बच्चों को नानी के सुपुर्द कर दिया गया है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें