फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में रियासत की तीसरी पीढ़ी उतरी

Thu, 05 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी जमाने में आस-पड़ोस के जिलों में जलजला रखने वाली विशुनगढ़ रियासत की तीसरी पीढ़ी ने पंचायत चुनाव में दावा ठोंकने का मन बना लिया है। इस रियासत के राजा रहे चौधरी .सदानंद की नातिन ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने का मन बना लोगों से जनसंपर्क में भी जुट गई हैं।
विज्ञापन


विशुनगढ़ रियासत का कभी इतना जलजला था कि कोई भी बिना इजाजत के किले के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता था। किले के चारों तरफ गहरी खाई थी और उसमें पानी भरा रहता था। आस-पड़ोस के क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित यह रियासत हुआ करती थी, पर राजसी प्रथा समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे वह रुतबा भी कम हो गया।

यहां के राजा रहे चौधरी सदानंद के पुत्र अवधेश त्रिपाठी की बड़ी पुत्री आराधना ने अबकी प्रधान पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया है। प्रधानी के चुनाव का बिगुल बजते ही उन्होंने तैयारियां शुरू करते हुए अपने फोटो समेत पोस्टर चस्पा कराकर लोगों से वोट की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें