ग्राम कपूरपुर के वार्ड 90 से निर्वाचित क्षेत्र
पंचायत सदस्य सरबर खां का नगर के तालग्राम तिराहे पर स्थित सयुस कार्यालय
पर स्वागत किया गया। बीडीसी सरबर खां ने कहा कि क्षेत्र की जनता जो सहयोग
दिया है, वह चौमुखी विकास कराकर उस ऋण को उतारने का काम करेंगे।
सयुस
जिलाध्यक्ष आफाक खां ने कहा कि उन्होंने एक युवा ईमानदार, कर्मठ व्यक्ति को
निर्वाचित कर इतिहास बनाने का काम किया है। इस मौके पर अहमद पेंटर, सुनील
राठौर, मुस्तकीम खां, रिजवान खां, हसरुददीन, मुजीद खां, मो.इरसात खां,
वीरेंद्र, जगदीश, सलीम, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।