फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्ति विभाग 2.20 करोड़ से बनवा रहा 26 अन्नपूर्णा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अभी तक मनरेगा के तहत अन्नपूर्णा भवन (राशन वितरण की दुकान) का निर्माण कार्य कराया जाता था पर अब पूर्ति विभाग अपने बजट से निर्माण कराएगा। विभाग को 26 भवनों के निर्माण का 50 फीसदी बजट भी मिल गया है। भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी से अनुमोदन मिल गया है। मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) के तहत अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा शासन को भेजी गई डिमांड में 26 भवनों के निर्माण की स्वीकृति देते हुए शासन ने 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी है। अब जल्द ही जिले की 26 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि, यहां पर पहले से ही अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। कुछ भवन निर्मित होकर उनमें वितरण भी किया जा रहा है।
विभागीय बजट से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवीन अन्नपूर्णा भवन निर्मित कराने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन हो गया है। प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य की लागत 8,46,246 रुपये है। इसके लिए 1.10 करोड़ रुपये की धनराशि भी शासन स्तर से जारी की जा चुकी है। अन्नपूर्णा भवन निर्माण को लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारी चयनित ग्रामों के प्रधान व ग्राम पंचायत सचिवों साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। इस संबंध में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन

सदर ब्लाक के दाईपुर, देवधरापुर व पचोर, जलालाबाद के गोधनी, अनौगी, विसंधुआ, गुगरापुर के माछा, उमर्दा के बड़नपुर वीरहार, करौंदा शाहनगर, भखरा, महिलापुर, बहसोरा, व सिरसा में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होगा। इसी प्रकार छिबरामऊ के जगदीशपुर, करनौली, जसुआमई, खानपुर चौबे, तालग्राम के अमोलर, नरूईया, तमियामऊ, मौरा, लाड़पुर व सौरिख की ग्राम पंचायत खरौली व बटेला में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होगा।



वर्जन



विभागीय बजट से 26 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। भवन बनाए जाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर जिलाधिकारी से अनुमोदन लिया जा चुका है। जल्द ही चयनित ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन




-राजीव मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें