कन्नौज। लाइसेंस के बिना शनिवार को खाद विक्रेता कीटनाशक बेच रहा था। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान को सील कर नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर खाद विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।
कृषि रक्षा अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि छिबरामऊ क्षेत्र में दुकानों पर जांच करने गए थे। इसी छिबरामऊ स्थित अटिया में शाक्य ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचे। विक्रेता के पास खाद का लाइसेंस था। दुकान में काफी मात्रा में कीटनाशक रखी थी। कीटनाशक का लाइसेंस मांगा तो विक्रेता टालमटोल करने लगा और लाइसेंस नहीं दिखाया। इस पर उन्होंने कीटनाशक की दुकान काे सील कर दिया। साथ ही उसको नोटिस जारी कर सप्ताह भर में जवाब देने के साथ ही लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए।
कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि विक्रेता छह माह से बिना लाइसेंस के कीटनाशक बेच रहा था। इसलिए सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिस विक्रेता के पास लाइसेंस नहीं है। वह कार्यालय आकर खाद, बीज और कीटनाशक का लाइसेंस अवश्य बनवाएं। बिना लाइसेंस के खाद, बीज या कीटनाशक बेचते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।