फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, नौ नमूने लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को छापा मारकर नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। एक क्विंटल बासी दूध नष्ट कराया तथा 40 किलोग्राम सेलखड़ी सील की।
विज्ञापन


दीपावली पर खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाईयां, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल, वनस्पति, रंगीन मीठे खिलौने एवं अन्य खाद्य तथा पेय पदार्थों में मिलावट को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ अनिल कुमार राठौर, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार साहू व विमलेश कुमार ने विभिन्न बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की। ठठिया मानपुर रोड पर बिना नंबर के पिकअप वाहन से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए।
वहीं ज्योराखनपुर्वा से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। बड़ा बाजार स्थित सूरज स्वीट्स के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही पेड़े तथा दूध की बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया। मिठाई गली में अभिषेक के प्रतिष्ठान से छेने के रसगुल्ले का नमूना तथा मोहल्ला अजय पाल स्थित कलावती गट्ठा भंडार से गट्टे एवं अपमिश्रक सेलखड़ी का एक-एक नमूना लिया गया। अभियान के दौरान संग्रहीत नौ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें