फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएं

Mon, 02 Mar 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांगतुक खंड शिक्षाधिकारी नागेंद्र चौधरी ने सोमवार को बीआरसी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान संकुल प्रभारी व एबीआरसी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


विगत दिनों शिक्षा में सुधार के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलवा किया गया था। इसके तहत गुगरापुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी विनीता दुबे व तालग्राम में तैनात नागेंद्र चौधरी को गुगरापुर ब्लाक का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया था। सोमवार को नागेंद्र चौधरी ने गोसाईंदासपुर के एबीआरसी केंद्र पहुंचकर बैठक ली।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मो. शमीद, एबीआरसी सत्यपाल सिंह, आशीष मिश्रा, आलोक यादव, केके अग्निहोत्री, आलोक चतुर्वेदी, रविमोहन त्रिपाठी, संकुल प्रभारी मुन्नालाल तिवारी, टीचर संतोष राजपूत ने इस दौरान शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव ने दस से 15 मार्च तक सभी विद्यालयों में जागरूकता रैली निकालकर शत प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए अभियान चलाने को कहा। 16 मार्च से घर घर जाकर स्कूल जाने से वंचित रहे बच्चे को चिह्नित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने वाले पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों की सूची लेने को कहा। 30 व 31 मार्च को सभी कक्षाओं के बच्चों की कक्षोन्नति का कार्य पूरा कर एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र को सफलतापूर्वक शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें