गंगेश्वरनाथ रोड पर स्थित सिटी पब्लिक अकादमी के
बच्चों ने खेलों से जहां मौसम का लुत्फ उठाया, वहीं सफाई अभियान चलाकर
लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर कई खेलकूद प्रतियोगिताएं
और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुयें।
शनिवार को सिटी पब्लिक
अकादमी के बच्चे, प्रबंधक संदीप दुबे और प्रिंसिपल धीरज राठौर के साथ
हीरालाल वीएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर पहुंचे। बच्चों ने यहां क्रिकेट,
वालीबाल, फुटबाल, खो-खो और कबड्डी के मैच खेले। इसके बाद टीचरों प्रियंका
गुप्ता, शालिनी वर्मा, नीरज, रागिनी शर्मा, गीतिका शुक्ला, शिल्पी, रचना,
अनुभा, अलका शाक्य, संध्या दुबे के साथ कालेज के खेल मैदान को साफ-सुथरा
किया।
इस दौरान अनिरुद्ध भदौरिया, गौरव, अर्चित, हिमांशी, शिल्पी, शालिनी,
स्वेता, जौहा, जैनब, देव दुबे, आन्या दुबे, सिमरन दुबे, हर्ष दुबे, मानसी
बाजपेई और देव तिवारी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।